Thursday, January 30, 2025

अथ उद्यमिता अनुशासन 6



अध्याय छह 

क्या सफलता की कोई समय सीमा है?

जीवन में कौन सफल नहीं होना चाहता? हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा अनुसार काम करता है और वह जो काम करता है उसमें सफल होना चाहता है। द 7 हैबिट्स ऑफ हाइली इफेक्टिव पीपल के लेखक डॉ. स्टीफन आर कॉवे  द्वारा  अनेकों अति प्रभावशाली लोगॊं के जीवन का अध्ययन कर  सात आदतें चिन्हित की है जो सफलता के लिए आवश्यक है- 

  1. सक्रिय बनिए (प्रोएक्टिव बनें) -  किसी भी परिस्थिति के नियंत्रण में रहने की बजाए हमें परिस्थितियों को नियंत्रित करना चाहिए। स्वमं निर्धारण,चुनाव  और निर्णय लेने की क्षमता ही अपकी परिस्थितियों और हालात परिस्थिति और हालात को सकारात्मक रूप में परिवर्तित कर सकती है। 
  2. अंत को ध्यान में रख कर शुरुआत करें -  कठोपनिषद में यम और नचिकेता के संवाद में यम नें  जीवन जीने के लिए  श्रेय व प्रेय मार्ग का उल्लेख किया है। श्रेय मार्ग में शुरू में कष्ट होता है लेकिन अंत सुखद होता है। प्रेय मार्ग में शुरुआत सुखद व प्रीतकर होती है लेकिन अंत कष्टपृद होता है। डॉ. स्टीफन आर कॉवे अंत को ध्यान में रख कर निर्णय लेने की इस आदत को लीडरशिप की आदत कहते है। जिस में हमारा ख़ुद पर स्वयं का नियंत्रण होना चाहिए। हमेशा लक्ष्य पर ध्यान होने से सफलता हासिल कर पाते है। 
  3. प्राथमिक चीज़ों को महत्व दें - सब के पास समय सीमित है। अतः स्वयं को प्रभावशाली बनाने के लिए स्वयं को कठोरता से अनुशासित करना आवश्यक है ताकि दिन प्रति दिन की प्रथामिकताएं पूर्ण हो सके।
  4. फायदे का सौदा विन - विन वाली सोच - हमेशा जीत के बारे में ही सोचे व प्रतिबद्ध रहे। जो दोनों तरफ़ से सन्तोषजनक व लाभकारी हो। 
  5. पहले समझने की कोशिश करें फिर समझे जाने की - किसी को सलाह, सुझाव और समाधान देने से पहले दूसरे इंसान के साथ प्रभावी तरीके से बातचीत करें ताकी हम उनका परिप्रेक्ष्य  को ध्यान से सुने और समझे।  संचार विशेषज्ञ बताते है कि बातचीत में हम 10% संवाद शब्दों से, 30% आवाज़ के उतार-चढ़ाव से, तथा 60% बॉडी लैंग्वेज से करते है। इसलिए बुद्ध व जैन धर्म में सम्यक् श्रवण पर ज़ोर दिया है। 
  6. तालमेल बिठाये - दूसरों के मूल्यों को समझने के लिए हमें  तालमेल रखना होता है जो हमें नई संभावनाएं, खुलापन और रचनात्मकता का अवसर देती है। तालमेल नए विकल्प और नई संभावनाओं का सृजन करती है। ये हमें अनुमति देते हैं कि हम पुराने तरीकों को भूल कर नए विचारों पर काम करें।
  7. नज़र को तेज करे- प्रभावी बनने के लिए हमें खुद को शारीरिक, आध्यात्मिक, मानसिक और सामाजिक  रूप से बदलना होता है तथा जब हम खुद को निरंतर बदलने की अनुमति देते है तब जाके हम सारी आदतों को अच्छे ताल-मेल के साथ अभ्यास कर पाते हैं।

राष्ट्र कवि श्री रामधारी सिंह दिनकर ने सफल व्यक्ति के लिए लिखा- 

“वसुधा का नेता कौन हुआ?

भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?

अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?

नव-धर्म प्रणेता कौन हुआ?

जिसने कभी आराम किया,

विघ्नों में रहकर नाम किया।तो सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है।महर्षि पतंजलि कहते है किसफलता उनके निकटतम होती है, जिन के प्रयास तीव्र, प्रगाढ़ सच्चे होते है।योग सूत्र में सफलता के चार स्तम्भ बताएँ हैं- श्रद्धा- विश्वास, वीर्य - जोश, ऊर्जा, स्मृति- याददाश्त प्रज्ञा- जागरूकता। सफल होने के लिए लम्बी अवधि तक उत्साह विश्वास के साथ काम करते रहना होगा। प्रयास की तीव्रता जितनी ज़्यादा  होंगी सफलता उतनी जल्दी मिलेगी। तो यह समय की लम्बाई का प्रश्न हो कर प्रयास की गहराई का है। मन की मत सुनो, मन प्रारम्भ में विरोध करेगा। इसलिए श्रद्धा भरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। बिना निष्ठा के कोई परिणाम नहीं आयेगा।  सामान्यतः प्रयास तीन तरह के होते है- मृदु, मध्य तीव्र। तो प्रयास जिस गति का होगा फल आने में उतना समय लगेगा। तो आप शीघ्र सफल होना चाहते है तो आप को मनसा, वाचा कर्मणा को एक लाइन में फ़ोकस रख कर कार्य करने की कोशिश करना चाहिए। क्योंकि हमारी चेतना सीमित है अतः पूर्ण फ़ोकस चाहिए। तो जिन लोगों के पास प्लान बी होता है उनकी सफलता शीघ्र नहीं आतीं। मल्टीटास्किंग जैसी आदतों के साथ काम करना उत्पादक नहीं हो सकता। जो व्यक्ति जिज्ञासा या कौतुहल बस काम शुरू करते है उनके प्रयास मृदु होते है। जो व्यक्ति मुमुक्षु श्रेणी के है प्रथम श्रेणी के व्यक्तियों से अच्छे होते है लेकिन उनके प्रयास मध्यम श्रेणी के ही होते है। लेकिन जो पूर्ण समर्पित शिष्य श्रेणी के व्यक्ति होते है वे तीव्र प्रयास करते है। श्रम की पराकाष्ठा तक महनत करते है। ये बहुत फ़ोकस होते है लोग ऐसे व्यक्तियों को पागल समझते है। आज ऐसे अनेक स्टार्टअप के संस्थापक है जिन लोगों ने अच्छी टीम बनाई है वेनचर केपीटल से इन्वेस्टमेंट उठाये हैं और पूर्ण समर्पण से काम कर रहे है। 

No comments:

Post a Comment

Dear
Thanks for your comment, I will get back soon to you.